रुडकी, अप्रैल 13 -- लंढौरा, संवाददाता। एक बुजुर्ग व्यक्ति ने भतीजे पर धोखे से बैंक खाते से पांच लाख रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस और बैंक प्रबंधक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। संघीपुर निवासी 75 वर्षीय सबक्कत ने बताया कि लंढौरा बीएनबी शाखा में उनका खाता है। कुछ दिन पहले उन्होंने खेती की जमीन बेची थी, जिसकी रकम खाते में आई थी। आरोप है कि तीन दिन पहले भतीजा उन्हें यह कहकर बैंक ले गया कि चेक की रकम की पुष्टि करनी है और धोखे से उनके खाते से पांच लाख रुपये निकलवा लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...