भतीजे ने ही की थी फगनी उरांव की हत्या,गिरफ्तार
गुमला, जून 23 -- रायडीह प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के परसा गांव में 70 वर्षीय फगनी उरांव की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के भतीजे विजय उरांव (45) को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।थाना प्रभारी संदीप कुमार यादव ने बताया कि जांच के दौरान विजय उरांव की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी चाची शराब पीकर अक्सर विवाद और झगड़ा करती थी। साथ ही वह उसे डायन-बिसाही से भी जोड़कर देखता था। इसी शक में उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को उसके परसा स्थित घर से गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की कार्रवाई जारी है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.