सीवान, जून 9 -- भतीजे ने बड़े पापा सहित पांच पर दर्ज कराई हत्या की प्राथमिकी हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का लगाया आरोप हत्यारे पुलिस से कोसों दूर बड़हरिया। थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के स्व विश्वनाथ सिंह के पुत्र बीरेंद्र सिंह  हत्या कांड के मामले में मृतक के पुत्र बबलू कुमार सिंह ने ही अपने बड़े पापा प्रभनाथ सिंह सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला जमीनी विवाद से संबंधित है। मृतक बीरेंद्र सिंह और आरोपी प्रभुनाथ सिंह सगे भाई बताए जाते है। अपने दिए आवेदन में सदरपुर निवासी बबलू सिंह ने कहा है कि घटना के एक दिन पहले दस बजे दिन में जमीनी विवाद को लेकर मेरे दरवाजे पर सदरपुर निवासी प्रभुनाथ सिंह के  लअलवा सुरेश सिंह, परमेश्वर कुमार, विकास कुमार, मोहित सिंह बथान दरवाजे पर पहुंचकर  गली गलौज और मारपीट करने के बाद ठिकाने लगाने के धमकी...