भतीजे ने पांच लाख सुपारी देकर चाचा की कराई हत्या, शूटर गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, मई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गरहां ओपी के मुरादपुर भरत निवासी हरिशंकर सिंह हत्याकांड में शामिल शूटर को पुलिस ने दबोच लिया। शूटर मीनापुर थाने का मुस्तफागंज निवासी अमरदीप कुमार (22) है। उसके पास से कट्टा, दो कारतूस, 18 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल व बाइक जब्त की गई है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि भू विवाद में 24 मार्च को हरिशंकर सिंह की हत्या कर दी गई थी। हरिशंकर सिंह की हत्या के लिए उसके भतीजे रविकांत ने शूटरों को पांच लाख रुपए दिया था। पूछताछ में अमरदीप ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। बताया कि मिथिलेश व सुनील के साथ मिलकर हरिशंकर सिंह की गोली मारकर हत्या की थी। वारदात में शामिल मीनापुर थाने का अलीनेउरा निवासी सुनील कुमार व गरहां निवासी रविकांत कुमार फरार है। सिटी एसपी ने बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.