इटावा औरैया, दिसम्बर 30 -- बकेवर। क्षेत्र के ग्राम बंगलन की रहने वाली सरस्वती देवी ने थाने में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि सोमवार की देर शाम उनके भतीजे ने दरवाजे के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। जिसका दंपति ने विरोध किया। इसी बात पर भतीजे ने गाली-गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। पत्नी को पिटता देख पति राम प्रकाश बचाने आया तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.