भतीजे ने चाचा को पीटा
फतेहपुर, मई 12 -- फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के रसूलपुर बिछहर गांव में भतीजे ने अपने चाचा के साथ मारपीट कर दी। गांव निवासी चंद्रपाल ने बताया कि 10 मई की रात करीब 10 बजे उसका पारिवारिक भतीजा सज्जन दरवाजे पर आने-जाने की बात को लेकर विवाद करने लगा। सज्जन ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और डंडे से हमला कर दिया। बाईं आंख के ऊपर चोट आई है। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- नाली विवाद को लेकर मारपीट, चार पर केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.