बस्ती, अप्रैल 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अपनी भैंस की पिटाई कर रहे बुजुर्ग को भतीजे ने लाठी के वार से मौत के घाट उतार दिया। आनन-फानन में परिजन सीएचसी गौर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह 8:30 पैकोलिया थानाक्षेत्र के पाली पैकोलिया गांव निवासी तिलक राम (60) पुत्र टांसी अपने भैंस की पिटाई कर रहे थे। इसी बीच उनके भाई घनश्याम व उसकी पत्नी मंजू और पुत्र सिद्धार्थ ने भैंस की पिटाई करने से मना किया। जिससे नाराज तिलक राम ने गालीगलौज देना शुरू कर दिया। इतने में भतीजे सिद्धार्थ ने लाठी से तिलकराम के सिर पर वार कर दिया। जिससे सिर फट गया और खून बहने लगा। आनन-फानन में परिजन घायलावस्था में तिलक राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए, जहां डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.