मेरठ, फरवरी 16 -- रोहटा। क्षेत्र के डूंगर गांव में रिश्ते के भतीजे ने चाचा को शराब पिलाकर लाखों रुपये कीमत की साढ़े चार बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके रुपये दिलवाने की मांग की। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने भतीजे समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। डूंगर निवासी गोपाल पुत्र महावीर ने बताया कि उसके रिश्ते के भतीजे सन्नी पुत्र जितेन्द्र ने पीएनबी की शाखा में संयुक्त खाता खुलवाकर चेक बुक ले ली थी। इसी बीच आरोपी ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए डेढ़ बीघा जमीन को अप्रैल 2025 में गांव निवासी अनुज बावरा पुत्र सुखपाल के नाम बैनामे के कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। वहीं, मई माह में तीन बीघा जमीन का बैनामा मेरठ की रोहटा रोड की रामविहार कालोनी निवासी पुष्पेन...