संतकबीरनगर, जून 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के अमौली के दलित बस्ती में बुधवार की रात पारिवारिक विवाद में एक युवक ने चाकू से हमला कर अपनी दो बुआ को घायल कर दिया। दोनों बुआ अपनी भाभी से किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा कर रही थीं। इसी दौरान युवक ने हमला कर दिया। मामले को लेकर पुलिस में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। अमौली गांव की दलित बस्ती के निवासी जनार्दन ने बताया कि उनके दो बेटी तीन बेटे हैं। दो बेटा व बहू हम से लगभग पांच-छ वर्ष से अलग रहते हैं। बुधवार रात बड़ी बहू व हमारी पत्नी में किसी बात को लेकर कुछ कहा सुनी हो रही थी। इसी बीच हमारी बहू हमारी दोनों बेटियों को गाली देने लगी। इससे नाराज होकर दोनो बेटियां भी माँ की तरफ से भाभी से झगड़ा करने लगीं। यह देख हमारे नाती ने चाकू से दोनों बेटियों के ऊपर हम...