भतीजे ने की चाचा की गोलियां बरसाकर हत्या, हिरासत में आरोपी
बुलंदशहर, जून 19 -- खुर्जा, संवाददाता। कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के गांव क्वार्सी में 55 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर भतीजे ने चाचा की तमंचे से गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने पुलिस को खुद ही फोन पर सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी भतीजे को हिरासत में लेकर आलाकत्ल तमंचा बरामद किया है। मूलरूप से गांव क्वार्सी निवासी बृजमोहन शर्मा उर्फ गुड्डू (50 वर्ष) पुत्र रमेश चंद्र अपने परिवार के साथ बुलंदशहर में रहते हैं। जहां पर उनका इलैक्ट्रिक स्कूटी और बाइकों का शोरूम है। करीब दस वर्षों से उनका अपने भतीजे कृष्णकांत से 55 लाख रुपए को लेकर लेनदेन चल रहा था। गुरुवार को बृजमोहन शर्मा ट्रैक्टर लेकर अपनी जमीन को जोतने के लिए अपने बेटे चंद्रकांत के साथ खेतों पर गया था। जहां पर पहले से मौजूद उसके भतीजे कृष्णकांत ने उक्त 55 लाख रुपये के लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.