भतीजे ने किया चाची पर जानलेवा हमला
सिमडेगा, जून 20 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के किनबिरा गांव में शुक्रवार की रात भतीजे ने अपनी चाची का गला रेत कर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़ित महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया गया कि किनबिरा गांव निवासी वीणा देवी पीडीएस डीलर का काम करती हैं। उनके भतीजे सत्यानंद राम के परिवार का नाम राशन कार्ड से हट जाने के कारण उनका भतीजा उनसे नाराज चल रहा था। देर रात वीणा देवी का भतीजा सत्यानंद उनके घर पहुंचा और राशन कार्ड से नाम करने का जिम्मेदार वीणा देवी को बताते हुए बहस करने लगा। इसी दौरान उसने धारदार हथियार से वीणा देवी का गला काटते हुए उनके शरीर में कई जगह वार कर दिया। जिससे वीणा देवी घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर सत्यानंद वहां से भाग गया। जिसके बाद वीणा देवी के परिजन उसे सदर अस्पताल लाए। जहां उसका इलाज च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.