कोडरमा, मार्च 7 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ईटाय पंचायत के विशनीडीह गांव में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय संटू राम की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया। जिस घर में भतीजों के तिलक समारोह की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब चीख-पुकार और शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को संटू राम के बड़े भाई के दो पुत्रों सुमित और शैलेश का तिलक समारोह गांव में ही धूमधाम से संपन्न हुआ था। समारोह में सुमित को दहेज में बुलेट और शैलेश को बाइक मिली थी। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं और माहौल पूरी तरह खुशियों से भरा हुआ था।शनिवार की सुबह संटू राम तिलक समारोह संपन्न कराने वाले पंडित और नाई को भतीजे को दहेज में मिली मोटरसाइकिल से बासोडीह बाजार छोड़ने गया था। दोनों को बाज...