भतीजे को चाकू मारने के आरोपित चाचा को पुलिस ने दबोचा
महाराजगंज, मई 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली पुलिस ने मामूली बात पर भतीजे को चाकू मारने के मामले में आरोपी चाचा मनीष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। परसा खुर्द गांव में एल्बम देखकर हंसने के मामूली बात पर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया था। आरोप रहा कि इस विवाद के बाद मनीष प्रजापति ने भतीजे नितेश पर चाकू से वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की था। एसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भिटौली पुलिस ने परसा खुर्द निवासी चाकूबाजी के आरोपित 27 वर्षीय मनीष प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 115(2), 352, 351(3) व 109(1) बीएन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.