अमरोहा, मई 24 -- अमरोहा, संवाददाता। युवती ने चाची पर भतीजे को घर बुलाकर दुष्कर्म कराने का गंभीर आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फरार आरोपी चाची की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां रहने वाले एक किसान की बेटी का आरोप है कि उसकी चाची ने शुक्रवार को साजिश के तहत अपने सगे भतीजे को घर बुला लिया। इसके बाद चाची ने सहयोग कर भतीजे से देवर की बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म कराया। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी लेकिन पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बता दी। इसके बाद पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संभल जिल...