भतीजे को गोली मारने में चाचा गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
अंबेडकर नगर, जून 3 -- भीटी, संवाददाता। महरुआ थाना क्षेत्र के सिलावट गांव में मिट्टी खुदाई के विवाद में भतीजे को गोली मारकर घायल करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। बुधवार को आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया। मामले में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। सिलावट गांव में मिट्टी खनन के विवाद में ऋषभपाल सिंह उर्फ जिलेदार सिंह पुत्र देवव्रत सिंह ने अपने भतीजे शुभम सिंह उर्फ आशुतोष प्रताप सिंह को गोली मार दी थी। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में काफी सुधार हुआ है। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी थी। पुलिस के अनुसार जिलेदार सिंह को चपरापुर मोड़ के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ एवं अभिलेखों की जांच में अभियुक्त का आपराधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.