फिरोजाबाद, मई 19 -- सिरसागंज थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते भतीजे को गोली मारने के आरोपी चाचा के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जबकि घायल का सरकारी मेडिकल कालेज के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। बहादुरपुर गांव निवासी 17 वर्षीय गोपाल कठेरिया पुत्र सखविंद्र का अपने चाचा लेखपाल पुत्र रामोतार से किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार रात आठ बजे गोपाल अपने खेत पर शौच करने के लिए गया था। उसी दौरान लेखपाल ने उस पर फायर कर दिया था। कमर में गोली लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा था। यह भी पढ़ें- धारदार हथियार से जानलेवा हमले में वांछित आरोपी गिरफ्तार सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए थे, जहां से उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। प्राथम...