बलिया, अप्रैल 24 -- बलिया, संवाददाता। चितबड़ागांव क्षेत्र के सुजायत गांव में जमीन के विवाद में गुरुवार की शाम भतीजे पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और तीन कारतूस भी बरामद किए गए।चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के बगहीं निवासी बब्बन सिंह का अपने छोटे भाई संजय सिंह के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी उनमें झगड़ा हुआ। आरोप है कि कहासुनी के दौरान संजय ने पिस्टल से अपने 14 वर्षीय भतीजे पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने बब्बन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी। शुक्रवार को एसआई अतुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुजायत सहाड़ी प्राचीन हनुमान मंदिर के पास से आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.