बांदा, अप्रैल 11 -- बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव में नाबालिग बुआ व भतीजे के बीच प्रेम हो गया। घरवालों ने बंदिशें लगाई तो मौका पाकर दोनों फरार हो गए। पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी का परिवार के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को शाम चार बजे सभी लोग खेत चले गए। तभी उसका प्रेमी उसे प्रेम जाल में फंसाकर भाग ले गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुद्धि यादव निवासी मरौली के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने बताया कि युवक उसकी बेटी का भतीजा लगता है। दोनों लोग अक्सर मिलते थे। कई बार दोनों के बीच बंदिशें लगाई गईं तो भागने की योजना बना डाली। बिसंडा थाना प्रभारी राम मोहन राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।- बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला- घरवालों ने सख्ती की तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.