देवरिया, मई 5 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। भतीजे की शादी में हर्ष फायरिंग करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरोगा की तहरीर पर आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने राइफल धारक के खिलाफ भी कार्रवाई की है। यह भी पढ़ें- भतीजे के तिलक में कर रहा था हर्ष फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तारघटना का विवरण क्षेत्र के नोनापार में 28 अप्रैल को मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग का वीडियो दूल्हे ने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगा दिया। बैकग्राउंड में भोजपुरी गीत रंगदारी के बात न कर सगरो बाटे हल्ला, राइफल से खूंटा ठोकाला, हमरे घर से रंगदारन के दाल रोटी जाला, चल रहा था। सोशल मीडिया पर यह वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल होने लगा। वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते हुए किसी ने एक्स पर शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक द...