हमीरपुर, मई 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। बेतवा नदी के पुल पार मंगलवार की सुबह महोबा डिपो की बस ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हाईवे पर गिरी मां के सिर के ऊपर से बस का पहिया निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र को हल्की-फुल्की चोटे आई हैं। मृतका अपने भतीजे के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए बड़ागांव जाने को निकली थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने शव रखकर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होते ही सीओ सदर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। जाम की वजह से सैकड़ों गाड़ियां हाईवे में दोनों तरफ फंस गई हैं।सदर कोतवाली के जरैली मड़ैया निवासी 55 वर्षीय फूलकली पत्नी पावनी निषाद मंगलवार की सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास अपने 30 वर्षीय पुत्र व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.