देवरिया, मई 4 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र के नोनापार निवासी राममनु यादव अपने भतीजे के तिलक समारोह में राइफल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। हर्ष फायरिंग का वीडियो परिवार के ही एक सदस्य ने मोबाइल पर स्टेटस के रूप में लगाया था, जिसमें बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना भी चल रहा था। स्टेटस देखने के बाद कुछ लोगों ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस तथा एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कर दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की。 यह भी पढ़ें- हर्ष फायरिंग के वायरल वीडियो के मामले में तीन पर मुकदमाजांच की प्रक्रिया जांच के दौरान पुलिस ने नोनापार निवासी राममनु यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 118(1), 125, 109 तथा 2...