भतीजे की शादी से लौट रहे चाचा की बाइक नाले की रेलिंग से टकराई, मौत
हमीरपुर, जून 29 -- हमीरपुर। भरुआ सुमेरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाउस से चचेरे भतीजे की शादी में शामिल होने के बाद गांव लौट रहे चाचा की बाइक अनियंत्रित होकर लीणा नाला की रेलिंग से टकरा गई। इससे चाचा की मौके पर मौत हो गई, जबकि फुफेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सदर अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। थाना क्षेत्र के विदोखर मेदनी निवासी लालबहादुर पाल ने बताया कि उसके पुत्र शैलेंद्र पाल की बारात रविवार को सुमेरपुर कस्बे के गेस्ट हाउस में गई थी। बारात में शामिल होने के लिए उसका 26 वर्षीय चचेरा भाई महेश पुत्र कालीदीन पाल व उसकी बुआ का लड़का सभाजीत पुत्र सुंदर पाल बाइक से गेस्ट हाउस आए थे। सोमवार को तड़के तीन बजे दोनों बाइक से ही बिना हेलमेट लगाए गांव को रवाना हो गए। अभी गेस्ट हाउस से कुछ ही दूर निकले थे कि हाईवे पर लीणा नाला की रेलिंग से उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.