फतेहपुर, अप्रैल 21 -- विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के खलवा मजरे गढ़ा मोड़ के समीप मंगलवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खलवा गांव निवासी दीनानाथ की पत्नी 42 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी अपने बच्चों के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने पैदल जा रही थीं। जैसे ही वह खलवा मोड़ के पास पहुंचीं, सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन तत्काल निजी वाहन से सीएचसी हरदो ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से महिला जख्मी मृतका के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बाइक सवार की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.