भतीजे की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे चाचा की हादसे में मौत
आगरा, जून 5 -- फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर गुरुवार रात भतीजे की शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे ग्रामीण की डम्पर की टक्कर से मौत हो गई। बड़ा भाई घायल हो गया। शादी वाले घर में कोहराम मच गया। राजवीर वर्मा पुत्र लोगीराम निवासी नगला भोज (डौकी) के पुत्र की 15 जून की शादी है। गुरुवार रात राजवीर छोटे भाई विजेंद्र (49) के साथ शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे थे। थाना डौकी क्षेत्र में टंकी चौराहे के पास तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन व पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने विजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक सहित डम्पर को पकड़ लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मचा गया। थानाध्यक्ष सुनीत शर्मा ने बताया कि डम्पर की टक्कर से एक व्यक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.