नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- तीन बच्चों की मां, उम्र में छोटा प्रेमी, पीजी के कमरे में मुलाकात और हवस मिटाने के इरादे से बाहर बैठे दो अधेड़। इसके बाद कुछ ही घंटों के भीतर दिल्ली के मंगोलपुरी में जो कुछ घटा वह बेहद हैरान करने वाला है। प्रेमी के चाचा और उसके दोस्त संग संबंध बनाने से इनकार करने पर महिला को बेहरमी से मार डाला गया। बाद में लाश को बेड के बॉक्स में डालकर भाग गए। पीजी मालिक ने बाद में जब बॉक्स से बाहर लटकते पैर को देखा तो वह सन्न रह गया। 35 साल की महिला मंगलवार को मंगोलपुरी में अपने प्रेमी से मिलने गई थी, जो उससे उम्र में 13 साल छोटी थी। बुधवार को जांचकर्ताओं ने बताया कि किस तरह इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया गया। घटना तब सामने आई जब उसी दिन शाम को करीब 7 बजे मंगोलपुरी थाने में एक पीसीआर कॉल की घंटी बजी और कॉलर ने पत्थर मार्केट की एक इमा...