कौशाम्बी, मार्च 6 -- चरवा थाने के चिल्ला शहबाजी गांव की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही कुछ युवकों पर मारपीट और सोने की लॉकेट छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चिल्ला शहबाजी गांव की संगीता पटेल पत्नी राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनके जेठ का लड़का धीरेंद्र प्रयागराज के मुंडेरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और लात-घूंसों से जमकर पीट दिया। संगीता का आरोप है कि गांव के ही दो सगे भाइयों ने फोन करके बाहरी लोगों को बुलवाकर उनके भतीजे के साथ मारपीट कराई। भतीजे से घटना की जानकारी मिलने पर संगीता मामले की शिकायत करने के लिए युवक के घर पहुंचीं। आरोप है कि वहां मौजूद भाइयों ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.