भतीजे का सेहरा लाने गए चाचा की उठी अर्थी, एक कार ने शादी की खुशियां मातम में बदल दी
नई दिल्ली, मई 15 -- Bihar News: बारात निकलने वाली थी। दूल्हे को तैयार किया जा रहा था। आंगन में महिलाएं मंगलगीत गा रही थीं। दरवाजे पर बैंड बाजा बज रहा था। तभी एक संदेश ने सबको खामोश कर दिया। लोग कपड़े बदलकर अस्पताल की ओर भागने लगे। सेहरा लाने गए दूल्हे के चाचा की हादसे में मौत हो चुकी थी। भतीजे की बारात तो नहीं निकली पर चाचा की अर्थी जरूर निकल गई। घटना बिहार के कैमूर की है। जिले में बेलांव थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के पास आंधी-बारिश के दौरान वाहन की टक्कर से जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं उसका रिश्तेदार घायल हो गया। मृतक 30 वर्षीय लक्ष्मण कुमार बेलांव थाना क्षेत्र के खजुरा टोला सरैयां निवासी मंगरू राम का बेटा था। घायल लालबाबु कुमार सोनहन थाना क्षेत्र के भिखमपुरा गांव का निवासी है, जिसका इलाज रामपुर पीएचसी में हुआ। मृतक के बड़े भाई किशोरी र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.