बागपत, मई 2 -- खेकड़ा। रटौल कस्बे में चेतावनी के बावजूद भतीजी से बात करने वाले युवक को चाचा ने अगुवा करा लिया। एकांत जगह में उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई की वीडियो भी बनाई गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। रटौल कस्बे में एक युवक के पड़ोसी युवती के साथ संबंध बने हुए हैं। वह मौका मिलते ही उसके साथ बातचीत भी करता है। पता चलने पर युवती के परिजनों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना और युवती से बातचीत करता रहा। शुक्रवार की शाम युवती के चाचा ने उसे अगवा करा लिया और एकांत जगह पर ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। यह भी पढ़ें- युवक के साथ मारपीट कर पथराव कर तोड़ा सीसीटीवी कैमरा जिसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि उसकी पिटाई की वीडियो भी बनाई गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिल गई है। घायल को अस्पताल में उपचार दिलवा दि...