गौरीगंज, जनवरी 29 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। डेढ़ माह पूर्व नाबालिग भतीजी से दुराचार के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले के संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग ने दो दिन पूर्व थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि लगभग डेढ़ माह पहले उसके चाचा ने घर के भीतर उसके साथ दुराचार किया तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुराचार व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। गुरुवार की सुबह थाना प्रभारी विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगेसरगंज नहर पुलिया के पास से आरोपी दयाशंकर को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए ...