रायबरेली, मार्च 26 -- बछरावां। क्षेत्र के कन्नावां गांव की रहने वाली 37 वर्षीय रामलली पत्नी देशराज ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप है कि जेठ की बेटी खुशबू पुत्री रामकेवल ने गुरुवार को कहासुनी के बाद ईंट ,पत्थर व लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि मुकदमा दर्र्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...