मुंगेर, फरवरी 8 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शनिवार को हवेली खड़गपुर-बरियारपुर एनएच 333 मुख्य मार्ग स्थित गोबड्डा गांव के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक मुंगेर से अपनी भतीजी को परीक्षा दिलाने जवाहर नवोदय विद्यालय, रमनकाबाद जा रहा था। अस्पताल में इलाज के क्रम में जख्मी युवक मुंगेर जिले के पुरानी गंज निवासी अमित कुमार ने अमित कुमार ने बताया कि वह बाइक से अपनी भतीजी को परीक्षा दिलाने जा रहा था। इसी दौरान गोबड्डा गांव के समीप सड़क पर मौजूद स्पीड ब्रेकर के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इधर दुर्घटना में जख्मी अमित के पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. मधुकर नंदी ने बताया कि जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है। आवश्यक दवाइयां देकर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.