मेरठ, दिसम्बर 3 -- ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक, किशोरी को बहला-फुसला कर साथ ले गया। शिकायत करने थाने पहुंचे किशोरी के चाचा को घेरकर दबंगों ने हमला बोल दिया और पुलिसकर्मियों के सामने उसका सिर फोड़ डाला। भाजपा नेताओं के साथ पीड़ितों ने थाने पर हंगामा कर दिया। ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी युवक ने आरोप लगाया पड़ोस में रहने वाला अभि नामक युवक सोमवार सुबह पीड़ित की भतीजी को बहला-फुसला कर ले गया। शाम को पीड़ित, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गया, जहां पहले से मौजूद आरोपी के परिजनों ने उस पर हमला बोलते हुए उसका सिर फोड़ डाला। आरोप है घटना के समय थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। पीड़ित के पक्ष में भाजपा नेता नवीन बादली समेत कई लोग थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। नवीन ने आरोप लगाया आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.