भतीजी की सहेली से प्यार, शादी की जिद कर टॉवर पर चढ़ा सिरफिरा आशिक
हमीरपुर, मई 16 -- हमीरपुर। अपनी भतीजी की सहेली से एकतरफा प्यार करने वाला आशिक शादी की जिद करते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। शुक्रवार की देर शाम उसे टॉवर पर चढ़ते देख आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। टॉवर पर चढ़ा युवक मौके पर विधायक को बुलाए जाने की मांग कर रहा था। इस सिरफिरे को देर रात करीब एक बजे के आसपास टॉवर से सुरक्षित नीचे उतारा गया। मौदहा कस्बा निवासी 20 वर्षीय रितेश प्रजापति उर्फ गोलू का झलोखर में ननिहाल है। गोलू कल ही झलोखर आया था। शाम को कुरारा कस्बा पहुंच गया। यहां वार्ड नंबर नौ नई बस्ती में लगी निजी कंपनी के मोबाइल टॉवर पर चढ़कर बैठ गया। यह भी पढ़ें- प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तो हल्ला मच गया। जिसके बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.