फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 8 -- कायमगंज, संवाददाता। भतीजी की लगुन चढ़ाकर लौट रहे चाचा की सड़क हादसे में मौत हो गई। रास्ते में लघुशंका के लिए पिकअप से उतरकर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और परिजनों में कोहराम मच गया।थाना मेरापुर क्षेत्र के उमरैल गांव निवासी सोबरन के 38 वर्षीय पुत्र नीरज अपने परिजनों के साथ पिकअप गाड़ी से भतीजी की लगुन चढ़ाने जलेसर गए थे। देर रात वापसी के दौरान जलेसर से निकलते ही नीरज ने लघुशंका के लिए गाड़ी रुकवाई। जैसे ही वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि नीरज गंभीर रूप से घायल हो गए और चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल नीरज को परिजनों ने जलेसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.