देवरिया, मई 4 -- गौरीबाजार (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। गौरीबाजार के करमाजीतपुर में करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सोमवार शाम युवक के भतीजी की बारात आने वाली थी। युवक की मौत से शादी की खुशी मातम में बदल गई। गौरीबाजार के करमाजीतपुर के बवनवा टोले के राम सिधारे प्रसाद (35) पुत्र रामप्यारे घर में लगे बिजली के बोर्ड में आई खराबी को ठीक कर रहे थे। सोमवार शाम उनके भतीजी की बारात आने वाली थी। फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आ गए। परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। सीएचसी से रेफर होने पर मेडिकल कालेज लेकर जाते समय उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के मौत से परिवार में कोहराम मच गया। युवके मौत से पत्नी संध्या व परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। इससे शादी की खुशियों का माहौल अचान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.