भतीजा बनकर आया युवक कान के कुंडल झपट कर फरार
फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- पलवल, अजित कुमार। होडल थाना इलाका स्थित गौढ़ोता पुल पर एक युवक द्वारा 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसाकर उनसे सोने के कुंडल ठगने का मामला सामने आया है। आरोपित युवक ने खुद को महिला का जानकार बताकर पहले उन्हें बस दिलाने का झांसा दिया और फिर मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में होडल की फ्रेंड्स कालोनी के रहने वाले मेजर सिंह नंबरदार ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे उन्होंने अपनी बहन धर्मवती को हसनपुर चौक पर फरीदाबाद जाने के लिए बस के इंतजार में छोड़ा था। इसी दौरान वहां करीब 18-20 साल का एक अज्ञात युवक आया। उसने बुजुर्ग महिला को बुआ जी कहकर संबोधित किया और दावा किया कि वह उन्हें जानता है।युवक ने महिला को झांसा दिया कि बसें हसनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.