भतीजा की बारात सजने से पहले चाचा की हार्ट अटैक से हुई मौत
समस्तीपुर, जून 28 -- ताजपुर। घर में शुभ लगन के मंगल गीत गाए जा रहे थे। हल्दी मेंहदी की रस्म निभाई जा रही थी। अचानक बाजे की आवाज गुम हो गई। घर के आँगन से महिलाओं के रोने चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। पता चला कि घर के वृद्ध की सांस उखड़ गई और उन्होंने देखते ही देखते दम तोड़ दिया। यह वाकया प्रखंड के फतेहपुर गांव के वार्ड तीन की बताई गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक गांव के वार्ड तीन डीह टोला निवासी स्वर्गीय गोपाल जी सिंह के पुत्र गणेशी सिंह (81) बताये गए। बताया जाता है कि गणेशी सिंह हृदय संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।
शादी समारोह का माहौल रविवार को उनके भतीजे राजकमल की शादी होनेवाली थी। शनिवार की देर शाम घर में पूजा पाठ के उपरांत भोज भात का आयोजन चल रहा था। घर के भीतर हल्दी मेंहदी की रस्म निभाई जा रही थी। महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। खुशी का माहौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.