अल्मोड़ा, मई 18 -- अल्मोड़ा। भतरौंजखान के पास रविवार शाम जंगल में आग धधक उठी। सूचना पर रानीखेत अग्निशमन की टीम मौके को रवाना हुई। तब तक आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया था। लेकिन टीम ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। टीम में एलएफएम दिनेश कुमार, राजकुमार, जयबीर सिंह, दिनेश सिंह, प्रियंका, निकेता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...