भतडीहा पंचायत की समस्याओं को लेकर वार्ड सदस्यों ने डीसी को सौंपा आवेदन
गोड्डा, मई 28 -- गोड्डा, निज प्रतिनिधि। भतडीहा पंचायत में लंबे समय से पंचायत स्तर पर चल रही विभिन्न समस्याओं और प्रभावित विकास कार्यों को लेकर बुधवार को पंचायत के वार्ड सदस्य एकजुट होकर गोड्डा समाहरणालय पहुंचे। इस दौरान लगभग 13 वार्ड सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि विकास सिंह ने उपायुक्त को आवेदन सौंपकर पंचायत से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी तथा आवश्यक पहल करने की मांग की।
पंचायत की समस्याएँ आवेदन में पंचायत स्तर पर विभिन्न योजनाओं से जुड़े कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है। वार्ड सदस्यों ने बताया कि पंचायत क्षेत्र में मनरेगा, आवास, पेंशन सहित कई जरूरी कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंचायत के लोगों का काम बाधित होने से पंचायत प्रतिनिधियों को भी लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.