देहरादून, अप्रैल 17 -- पौड़ी। पोखड़ा ब्लॉक के भतकोट गांव में बीती 2 अप्रैल को चार साल के मासूम पर हुए गुलदार के हमले के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। करीब दो हफ्ते बाद भी सक्रिय नरभक्षी को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है। घटना के बाद से वन विभाग की टीमें गांव और आसपास के इलाकों में लगातार तैनात हैं और गश्त कर रही हैं। वन विभाग रोज बच्चों को पहरे में स्कूल छोड़ और ला रहा है। गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरों और ट्रैप कैमरों की नियमित निगरानी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। न तो गुलदार पिंजरों में कैद हो पा रहा है और न ही ट्रैप कैमरों में उसकी सटीक लोकेशन सामने आ पाई है। गढ़वाल वन प्रभाग की एसडीओ लकी शाह ने बताया कि विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर हैं और पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं। गुलदार के दिखाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.