देहरादून, अप्रैल 6 -- पौड़ी। पोखड़ा ब्लॉक के भतकोट गांव में गुलदार का खौफ अभी भी बना हुआ है। बीते दिनों चार साल की मासूम को निवाला बनाने की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हालात को देखते हुए वन विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं और गश्त कर रही हैं। सोमवार को भी गांव और आसपास के इलाकों में सघन निगरानी जारी रही। विभाग की ओर से गुलदार को पहले ही नरभक्षी घोषित किया जा चुका है। उसे पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगाए गए हैं, वहीं सोलर सीसीटीवी और ट्रैपिंग कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। हालांकि अभी तक गुलदार का कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है। डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि गुलदार की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। साथ ही एहतियात के तौर पर विभागीय शूटर भी मौके पर तैनात किए ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.