बांका, जून 20 -- बांका, एक संवाददाता। बांका प्रखंड के भतकुंडी गांव में आगामी 23 जून से 27 जून तक श्री श्री 108 शिव पंचायतन प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह लघु रुद्र यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपम गर्ग ने बताया कि धार्मिक आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 23 जून को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 24 जून को देव पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 25 जून को देव पूजन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का हुआ श्रीगणेश 26 जून को भगवान शिव एवं माता पार्वती के विवाह की आकर्षक झांकी एवं शिव विवाह कार्...