अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या, संवाददाता। गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के राजेपुर स्थित आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ का समापन हुआ। आशा भगवान बक्श सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में शनिवार को भण्डारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह धार्मिक आयोजन 14 मार्च से प्रारम्भ हुआ था, जिसमें कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया। भजनों की मधुर ध्वनि के बीच श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से प्रसाद वितरित किया गया। आयोजित भंडारे में कार्यक्रम में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मंत्री दारा सिंह चौहान, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह व दया शंकर सिंह, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, एमएलसी डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, विशाल सिंह 'चंचल', विजय बहादुर पाठक, विधायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.