बाराबंकी, मई 30 -- रामनगर। तहसील क्षेत्र के जुरौंडा गांव में एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा शनिवार को विशाल भंडारे के साथ समाप्त हो गई। कथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित उमाशंकर पाठक 'निराला' ने सुदामा चरित्र का वर्णन किया जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की सच्ची मित्रता, भक्ति और प्रेम के प्रसंग का मार्मिक वर्णन कर कथा विश्राम की।इस आयोजन को सफल बनाने में यजमान सूर्यभान सिंह, लालता बक्श सिंह, विकास सिंह, शौरभ सिंह और सिंह परिवार के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। यह भी पढ़ें- सुदामा चरित्र सुन छलके भक्ति के भाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...