अयोध्या, मई 25 -- बीकापुर। ग्राम पंचायत भावापुर में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ बड़े श्रद्धा भाव से किया गया। पूरे गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। रामायण पाठ के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें गांव सहित आसपास के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान गांव निवासी 56 वर्षीय शिव बहादुर तिवारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने तुरंत उन्हें दर्शन नगर ट्रामा सेंटर में भर्ती ले जा रहे थे। शनिवार की रात लगभग आठ बजे रास्ते में ही शिव बहादुर तिवारी का निधन हो गया। ------ यह भी पढ़ें- रेफरल अस्पताल में रेफर को लेकर परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों में हाथापाई, हंगामा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...