सोनभद्र, मार्च 16 -- शक्तिनगर।हिंदुस्तान संवाद ग्राम पंचायत चंदुआर में मोहन ब्रह्म बाबा पहाड़ी मंदिर पर बीते 6 मार्च से चल रहा 11 दिवसीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को भंडारे के साथ संपन्न हुआ। यज्ञाचार्य ब्रजराजदेव पांडेय ने यज्ञशाला में पूर्णाहुति देकर विधि विधान से पूजन अर्चन किया। यज्ञशाला की परिक्रमा के बाद जल भरे कलश को लेकर महिलाओं ने बैंड बाजे के साथ गांव का भ्रमण कर रिहंद जलाशय पहुंची और कलश विसर्जन करने के बाद दोपहर लगभग ढाई बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के विनोद दुबे, गोविंद मिश्रा, बाबा मणि दुबे, गुलाब भारती, शुभम दुबे, नीरज दुबे, सतीश दुबे के साथ अन्य भक्तों ने देर रात तक भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराने में लगे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.