भड़ायल के रोहित बने नायब तहसीलदार
हरदोई, अप्रैल 3 -- हरदोई। जनपद के ब्लॉक टड़ियावां के उमरी पोस्ट भाड़ायल निवासी रोहित वर्मा का चयन पीसीएस परीक्षा के माध्यम से नायब तहसीलदार पद पर हुआ है। वर्तमान में वह सीतापुर में सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। रोहित वर्मा, राजेंद्र पाल वर्मा और अनुराधा वर्मा के पुत्र हैं। उनके पिता किसान हैं जबकि माता गृहिणी हैं। साधारण परिवार से आने वाले रोहित ने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। परिवार में शिक्षा का माहौल रहा है। उनके बड़े भाई एसके वर्मा अकाउंट ऑफिसर हैं, जबकि दूसरे भाई राहुल वर्मा लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। रोहित की इस सफलता से परिवार व क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.