भड़ली नवमी आज: बिना मुहूर्त देखें किए जा सकेंगे शुभ कार्य, जानिए महत्व और खरीदारी का शुभ मुहूर्त
नई दिल्ली, जुलाई 22 -- Bhadli navami 2026 Muhurat: हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ली नवमी मनाई जाती है। इसे भड़रिया नवमी भी कहा जाता है। इस साल भड़ली नवमी 22 जुलाई 2026, बुधवार को है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण शादी-विवाह, गृह प्रवेश जैसे अन्य मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन किसी नए काम की शुरुआत या खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्यों का अच्छा फल प्राप्त होता है। जानें भड़ली नवमी का महत्व और पूजन के साथ खरीदारी का शुभ मुहूर्त।नवमी तिथि कब से कब तक रहेगी: पंचांग के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि 22 जुलाई को देर रात 01 बजकर 46 मिनट से 23 जुलाई को सुबह 03 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि मान्य होने के कारण भड़ली नवमी का व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.