एटा, अगस्त 21 -- अयोध्या के सोहावल में लेखपाल उत्कृष्ट दीप के साथ हुई घटना को लेकर अलीगंज तहसील के लेखपालों में नाराजगी बढ़ गई है। शुक्रवार को लेखपाल संघ ने अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील परिसर में विरोध दर्ज कराते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। लेखपाल संघ के अध्यक्ष शिववीर सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध सीसीटीवी रिकॉर्डिंग में प्रथम दृष्टया रिश्वत मांगने का कोई स्पष्ट प्रमाण दिखाई नहीं देता। इसके बावजूद मामले को जिस तरह से देखा जा रहा है, उससे लेखपालों में असंतोष है। संघ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ओर से प्रदेश में लेखपालों के खिलाफ की जा रही ट्रैप कार्रवाई पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि कार्रवाई की प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता जरूरी है। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: एसीओ की कार्रवाई से लेखपालों में नाराजगी, सौंपा ज्ञापन ज...