दुबई, मार्च 9 -- मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच ईरान ने अपने पूर्व सुप्रीम कमांडर दिवंगत अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह उनके बेटे और कट्टरपंथी अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को नए सर्वोच्च नेता के तौर पर चुना है। देश की शक्तिशाली धार्मिक संस्था Assembly of Experts ने मोजतबा खामेनेई के चयन की घोषणा की है। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध लगातार तेज हो रहा है। विश्लेषकों का मानना है कि सुप्रीम लीडर के पद पर मोजतबा खामेनेई की नियुक्ति से इस बात के संकेत मिलते हैं कि आगे आने वाले समय में तेहरान युद्ध से पीछे हटने के बजाय और आक्रामक रुख अपना सकता है। यानी ईरान जंग और गहरा सकता है, जिसका पूरी दुनिया पर असर पड़ने वाला है।युद्ध की शुरुआत में मारे गए थे अली खामेनेई ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की ...